Apple का पहला Foldable iPhone Duo लॉन्च, 7.6 इंच की स्क्रीन से A20 Pro तक… जानें क्या है खास

Apple Foldable iPhone Duo Launch: Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने iPhone Duo लॉन्च किया है, जो Apple का पहला मुड़ने वाला iPhone है। पासपोर्ट की तरह खुलने वाले इस फोन में बड़ी इनर स्क्रीन के साथ मल्टीटास्किंग के लिए नया iOS अनुभव दिया गया है।

भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है और इसमें 256GB स्टोरेज मिलता है। 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्प भी उपलब्ध हैं। Apple के मुताबिक, भारत में इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से होगी।

7.6 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन

फोन खोलने पर 7.6 इंच का Super Retina XDR folding display मिलता है, जबकि बाहर 5.4 इंच की स्क्रीन दी गई है। दोनों डिस्प्ले में ProMotion और Always-On Display सपोर्ट है। इनर स्क्रीन पर 3,000 निट्स तक की आउटडोर पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Apple Foldable iPhone Duo Launch

Apple ने इसमें टाइटेनियम फ्रेम और प्रिसीजन हिंज दिया है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है और स्क्रीन पर Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया गया है। फोल्डेबल डिजाइन के साथ फोन में अलग-अलग पोजिशन में इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के विकल्प भी मिलते हैं।

A20 Pro चिप और 48MP कैमरा

iPhone Duo में A20 Pro चिप के साथ कस्टम Vapor Chamber आधारित थर्मल मैनेजमेंट और डुअल-बैटरी सिस्टम दिया गया है। Apple का कहना है कि यह डिजाइन बेहतर परफॉर्मेंस और ऑल-डे बैटरी लाइफ देने के लिए तैयार किया गया है।

कैमरा सेटअप में 48MP Dual Fusion Camera System मिलता है, जिसमें 48MP Fusion Main और 48MP Fusion Ultra Wide कैमरा शामिल हैं। इसमें 2x तक ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम भी मिलता है।

Also Read: स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना भी होगा UPI Payment, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay

Get real time updates directly on you device, subscribe now.