Lucknow News: विश्व IVF दिवस पर अजंता हॉस्पिटल का जागरूकता अभियान, विशेषज्ञ बोले- बांझपन का इलाज संभव

Lucknow News: विश्व आईवीएफ (IVF) दिवस के अवसर पर अजंता हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सकों, एम्ब्रियोलॉजिस्ट, अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ आईवीएफ उपचार के माध्यम से माता-पिता बनने का सुख प्राप्त कर चुके दंपतियों और गर्भवती महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अजंता आईवीएफ सेंटर की निदेशक एवं प्रमुख डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि बांझपन कोई लाइलाज समस्या नहीं, बल्कि पूरी तरह उपचार योग्य चिकित्सीय स्थिति है।

उन्होंने बताया कि समय पर जांच, आधुनिक आईवीएफ तकनीक और विशेषज्ञों के उचित मार्गदर्शन से हजारों दंपतियों का माता-पिता बनने का सपना साकार हुआ है।

उन्होंने लोगों से संकोच छोड़कर समय रहते विशेषज्ञों से परामर्श लेने की अपील की।

वहीं, अजंता हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल खन्ना ने कहा कि विश्व आईवीएफ दिवस मनाने का उद्देश्य बांझपन से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और झिझक को दूर करना है।

उन्होंने कहा कि सही समय पर इलाज शुरू करने से सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है, इसलिए दंपतियों को जागरूक होकर विशेषज्ञ सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पल तब आया, जब आईवीएफ उपचार के जरिए माता-पिता बनने का सफर तय कर चुके दंपतियों ने अपने अनुभव साझा किए।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, धैर्य और सकारात्मक सोच ने उनके जीवन में नई खुशियां लाई हैं। उन्होंने अन्य दंपतियों को भी उम्मीद बनाए रखते हुए उपचार अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन “करुणा और नवाचार का संगम, जहां हर परिवार की नई शुरुआत होती है” संदेश के साथ हुआ।

इस दौरान विशेषज्ञों ने दोहराया कि आधुनिक प्रजनन तकनीकों ने हजारों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लौटाई हैं।

Also Read: इन दो ट्रेनों में शुरू हुई TTE की ‘Body Cam’ ड्यूटी, टिकट चेकिंग का हर पल होगा रिकॉर्ड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.