IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, ये है बड़ी वजह

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की समस्या के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं।

हालांकि, चयन के समय उनका नाम टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर अंतिम फैसला मेडिकल जांच के बाद होना था।

भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होगी, लेकिन उससे पहले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुई मेडिकल जांच में बुमराह के बाएं घुटने की समस्या पूरी तरह ठीक नहीं पाई गई।

मेडिकल टीम ने उन्हें टेस्ट सीरीज खेलने के बजाय पूरी तरह रिकवरी पर ध्यान देने की सलाह दी है।

आगे के बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए नहीं लिया जोखिम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई बुमराह की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते।

Jasprit Bumrah

आने वाले महीनों में भारत को एशियन गेम्स, न्यूजीलैंड दौरा और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसे अहम मुकाबले खेलने हैं, जिन्हें देखते हुए उनकी पूरी तरह फिट वापसी को प्राथमिकता दी जा रही है।

बुमराह की जगह कौन?

बुमराह के बाहर होने के बाद उनकी जगह लेने की दौड़ में आकिब नबी सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

आकिब हाल ही में इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर रेड-बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने दो मैचों में छह विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था और फिलहाल टीम के साथ ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।

बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Also Read: टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पंड्या ने मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग तिरुमला मंदिर में किए दर्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.