IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 261 विकेट लेने वाला यह तेज गेंदबाज कर सकता है डेब्यू

Sports News: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बाएं घुटने की समस्या से पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण मेडिकल टीम ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह भारतीय टीम में किसे मौका मिलेगा।

बुमराह की गैरमौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

हालांकि, विदर्भ के यश ठाकुर भी विकल्प हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर आकिब ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रणजी में किया था दमदार प्रदर्शन

29 वर्षीय आकिब नबी ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने अब तक 43 प्रथम श्रेणी मैचों में 162 विकेट अपने नाम किए हैं।

हाल ही में इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी आकिब ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

Auqib Nabi

गॉल में श्रीलंका-ए के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैचों की चार पारियों में उन्होंने 6 विकेट लिए, जिसमें पहले मैच की पहली पारी में 58 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

261 विकेट के साथ मजबूत दावा

आकिब नबी अब तक फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट को मिलाकर 261 विकेट हासिल कर चुके हैं।

पिछले दो रणजी सीजन में लगातार 50 से अधिक विकेट लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल रहने के बावजूद उन्हें जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला था।

अब बुमराह के चोटिल होने के बाद माना जा रहा है कि श्रीलंका दौरे के लिए आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा।

बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अन्य गेंदबाजों पर होगी और चयनकर्ताओं के फैसले पर सभी की नजर रहेगी।

Also Read: IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, ये है बड़ी वजह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.