‘अश्विन भाई, सॉरी… पर्सनली मैसेज करूंगा’, अर्शदीप सिंह ने क्यों मांगी माफी?
Sports News: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह एक इंटरव्यू में रविचंद्रन अश्विन से माफी मांगने को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल, पसंदीदा भारतीय गेंदबाजों की रैंकिंग करते समय उन्होंने अश्विन को पांचवें स्थान पर रखा, जिसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इसके लिए अश्विन से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगेंगे।
कृष्णंक आत्रेय के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अर्शदीप सिंह से उनके पसंदीदा भारतीय गेंदबाजों की टॉप-5 सूची बताने को कहा गया।
उन्होंने पहले स्थान पर भुवनेश्वर कुमार, दूसरे पर मोहम्मद शमी, तीसरे पर कुलदीप यादव, चौथे पर युजवेंद्र चहल और पांचवें स्थान पर रविचंद्रन अश्विन को चुना।
‘ऊपर जगह नहीं बची थी’
अश्विन को पांचवें स्थान पर रखने के बाद अर्शदीप ने हंसते हुए कहा कि उनका इरादा अश्विन जैसे दिग्गज गेंदबाज को आखिरी स्थान पर रखने का नहीं था, लेकिन ऊपर सभी स्थान भर चुके थे।

उन्होंने कहा, “सॉरी अश्विन भाई, मैं आपको पर्सनली मैसेज करके माफी मांग लूंगा।”
अश्विन की जमकर की तारीफ
अर्शदीप ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन भारतीय क्रिकेट के महान मैच विजेताओं में से एक हैं। उन्होंने याद दिलाया कि आईपीएल में पंजाब टीम के लिए खेलते समय अश्विन उनके पहले कप्तान भी रहे थे।
अर्शदीप ने भुवनेश्वर कुमार को अपना पसंदीदा गेंदबाज बताते हुए कहा कि वह उनके लिए हमेशा प्रेरणा रहे हैं, जबकि मोहम्मद शमी की सीम गेंदबाजी और कुलदीप-चहल की विकेट लेने की क्षमता की भी जमकर सराहना की।
Also Read: श्रीलंका दौरे से पहले धोनी की शरण में ऋषभ पंत, रांची में शुरू की खास तैयारी

