श्रीलंका दौरे से पहले धोनी की शरण में ऋषभ पंत, रांची में शुरू की खास तैयारी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sports News: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका दौरे से पहले अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत इन दिनों रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अभ्यास कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को धोनी के फार्महाउस से साथ निकलते देखा गया, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था। लगातार खराब बल्लेबाजी के बाद उन्हें अगले सीजन से पहले ट्रेड कर उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को भेज दिया गया।
इसके बाद भी उन्हें सीमित ओवरों की भारतीय टीम में नियमित मौके नहीं मिले और फिलहाल वह मुख्य रूप से टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं।
15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों को देखते हुए पंत ने महेंद्र सिंह धोनी से मार्गदर्शन लेना शुरू किया है। रांची में उनके साथ पूर्व भारतीय स्पिनर शाहबाज नदीम भी अभ्यास सत्र का हिस्सा हैं।
धोनी लंबे समय से ऋषभ पंत के मेंटोर रहे हैं। इससे पहले पंत अपनी व्हाइट-बॉल बल्लेबाजी सुधारने के लिए युवराज सिंह के साथ भी ट्रेनिंग कर चुके हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि रांची का यह विशेष अभ्यास शिविर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है।
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन*, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, सारांश जैन, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर ब्रार।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.