दतिया उपचुनाव में करारी हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया पूरा Datia जिला संगठन
BJP Dissolves Datia District Committee: दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia By-Election) में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है। पार्टी ने दतिया जिले की पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह फैसला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) के निर्देश पर लिया गया।
उपचुनाव में हार के बाद पार्टी के भीतर लगातार भीतरघात की चर्चाएं चल रही थीं, जिसके बाद गठित समीक्षा समिति की रिपोर्ट आने पर यह कार्रवाई की गई।
जिलाध्यक्ष समेत पूरा संगठन भंग
भाजपा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दतिया जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। इसमें जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह कुशवाह (Raghubir Singh Kushwah), जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों से जुड़े सभी पदाधिकारी शामिल हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि दतिया जिले का पूरा संगठनात्मक ढांचा भंग कर दिया गया है।
Datia By-Election में भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) की जगह आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) को उम्मीदवार बनाया था। टिकट घोषित होते ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था और हाईवे जाम कर दिया था।
बाद में नरोत्तम मिश्रा स्वयं चुनाव प्रचार में उतरे, लेकिन चुनाव के बाद पार्टी के भीतर भीतरघात के आरोप तेज हो गए। इन्हीं आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय समीक्षा समिति बनाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर संगठन पर कार्रवाई की गई।
6016 वोटों से हारी थी भाजपा
दतिया उपचुनाव (Datia By-Election) में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह (Ghanshyam Singh) ने 66,757 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। भाजपा को 6,016 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के उम्मीदवार दामोदर यादव (Damodar Yadav) को 22,527 वोट मिले, जिन्हें भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने वाला अहम फैक्टर माना जा रहा है।
Also Read: ‘PM को छात्रों को माफ करने का अधिकार किसने दिया?’ शिक्षा और RSS को लेकर राहुल गांधी का हमला

