हमजा नजर पर PCB का बड़ा एक्शन, 2 साल का बैन और 10 लाख पाकिस्तानी रुपये जुर्माना

Sports News: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उभरते हुए ऑलराउंडर हमजा नजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

बोर्ड ने उन्हें सभी तरह की क्रिकेट से दो साल के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही हमजा पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह कार्रवाई वीजा आवेदन के दौरान कथित तौर पर भ्रामक और अधूरी जानकारी देने के मामले में की गई है।

PCB ने गुरुवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि आंतरिक जांच में हमजा नजर को वीजा आवेदन के दौरान पूरी और सही जानकारी नहीं देने का दोषी पाया गया।

बोर्ड के मुताबिक, खिलाड़ी ने कुछ अहम तथ्यों को छिपाया और आवेदन में भ्रामक विवरण दिए।

वेस्टइंडीज दौरे से पहले फंसा मामला

हमजा नजर पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चयन की दौड़ में भी शामिल थे।

Hamza Nazar

हालांकि, वीजा विवाद के चलते उनकी दावेदारी प्रभावित हुई और वह टीम में जगह नहीं बना सके।

तीन सदस्यीय कमेटी ने की जांच

मामले की जांच के लिए PCB ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। हमजा को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

कमेटी ने उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा के बाद अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपी, जिसके आधार पर दो साल का प्रतिबंध और जुर्माना लगाने का फैसला किया गया।

PCB ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट से जुड़े हर व्यक्ति से ईमानदारी और पेशेवर व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।

बोर्ड ने कहा कि गलत जानकारी देना या जरूरी तथ्यों को छिपाना गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: टीम इंडिया से विदाई के बाद विदेश में दिखेगा रहाणे का जलवा, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.