वैभव सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर सचिन तेंदुलकर ने उठाए सवाल, बोले- ‘अभी और…’
दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने को सचिन ने बताया जल्दबाजी
Sports News: 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है।
IPL में शानदार प्रदर्शन और अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक के बाद अब उनकी उपकप्तानी को लेकर चर्चा तेज है।
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि वैभव को इतनी जल्दी बड़ी जिम्मेदारी देने के बजाय रेड-बॉल क्रिकेट में अधिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलना चाहिए।
Reddit पर सवाल-जवाब के एक सेशन में सचिन से दलीप ट्रॉफी के लिए वैभव को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने पर राय मांगी गई।
इस पर उन्होंने कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया। वैभव को पहले रेड-बॉल क्रिकेट में और मैच खेलने चाहिए तथा धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए।
कप्तान ईशान की गैरमौजूदगी में संभाली थी कमान
वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए केवल आठ रेड-बॉल मुकाबले खेले थे, जब उन्हें ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया।

कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने पर वैभव ने कुछ समय के लिए मैदान पर टीम की कमान भी संभाली थी।
इस दौरान DRS जैसे अहम फैसलों में उनकी भूमिका के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे।
गांगुली और धोनी को बताया पसंदीदा कप्तान
इसी बातचीत में सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी को बड़ा सम्मान बताया।
लेकिन कहा कि उस दौर में उन्हें हमेशा अपनी पसंद की प्लेइंग इलेवन चुनने की पूरी आजादी नहीं मिलती थी।
अपने पसंदीदा कप्तानों के बारे में पूछे जाने पर सचिन ने सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। उन्होंने दोनों को भारतीय क्रिकेट पर उनके प्रभाव के लिए खास बताया।
सचिन ने यह भी कहा कि 1990 के दशक की तुलना में आज BCCI कहीं अधिक पेशेवर तरीके से काम कर रहा है।
उन्होंने अपने दौर को भारतीय क्रिकेट के लिए चुनौतीपूर्ण समय बताया।
Also Read: ओस बनी मुसीबत! गेंद के पीछे दौड़ते समय फिसले शादमान, गंभीर चोट की आशंका

