उर्स के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दल-बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Bareilly News: बरेली जनपद में आयोजित विश्व प्रसिद्ध आला हजरत उर्स के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के संवेदनशील और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया। अधिकारियों ने इस्लामिया ग्राउंड, दरगाह मार्ग, बिहारीपुर चौकी, इस्लामिया मार्केट और पटेल चौक समेत तमाम प्रमुख इलाकों का जायजा लिया और सुरक्षा प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता को परखा।

उर्स के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दल-बल के साथ किया फ्लैग मार्च

सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील

गश्त के दौरान डीएम और एसएसपी ने उर्स में शामिल होने आए देश-विदेश के जायरीनों, स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से सीधा संवाद कायम किया। अधिकारियों ने सभी को सुरक्षित वातावरण और पुख्ता इंतजामों का विश्वास दिलाया। साथ ही, जिला प्रशासन ने अपील की कि उर्स के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें।

उर्स के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दल-बल के साथ किया फ्लैग मार्च

संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत एक्शन के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उर्स के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों की सुविधा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सुरक्षा का भरोसा जगाने निकले इस पैदल मार्च में एसपी सिटी मानुष पारीख, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की सीधी मौजूदगी से आमजन और श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: हमजा नजर पर PCB का बड़ा एक्शन, 2 साल का बैन और 10 लाख पाकिस्तानी रुपये जुर्माना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.