Siddharthnagar News: सर्पदंश से हुई मौतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त एंटी-स्नेक वेनम की मांग

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जनपद में सर्पदंश से हो रही मौतों पर रोक लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम (ASV) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सभी CHC, PHC एवं ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त ASV स्टॉक, 24 घंटे उपचार, ऑक्सीजन, जीवनरक्षक दवाओं और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की।

सर्पदंश से हुई मौतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

चिकित्सा सुविधा से बचााई जा सकती है जान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि सर्पदंश से होने वाली मौतें केवल स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि ग्रामीण और गरीब परिवारों के जीवन से जुड़ा गंभीर जनहित का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि समय पर एंटी-स्नेक वेनम और उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो तो बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं के बाद समय पर इलाज नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी।

सर्पदंश से हुई मौतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

सर्पदंश के मानक उपचार का प्रशिक्षण देने की मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि सिद्धार्थनगर का बड़ा हिस्सा ग्रामीण और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, जहां सर्पदंश की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि किसी गरीब परिवार के सदस्य की मौत केवल इसलिए नहीं होनी चाहिए कि नजदीकी सरकारी अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं था। उन्होंने जनपद के सभी CHC, PHC एवं ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त स्टॉक रखने तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सर्पदंश के मानक उपचार का प्रशिक्षण देने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक चौधरी रविन्द्र प्रताप, बख्तियार उस्मानी, अभिनय राय, जावेद मोकीम, पंकज चतुर्वेदी, डॉ. नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, असलम खुर्शीद, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, बदरे आलम, शाहिद प्रधान, रितेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति, सपा प्रमुख ने वीडियो जारी कर साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.