Bollywood News: ‘रिटर्न ऑफ हनुमान’ के बाद बच्चों की फिल्म लेकर लौटे अनुराग कश्यप, रिलीज डेट तय

Bollywood News: बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर बच्चों के लिए फिल्म लेकर आ रहे हैं।

उनकी नई फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2007 में आई एनिमेटेड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ हनुमान’ के बाद बच्चों के सिनेमा में अनुराग कश्यप की वापसी है।

कौशल ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वहीं, चाइल्ड आर्टिस्ट हृदयांश पारेख ने थॉमस का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्माण लुमिनोसो पिक्चर्स, सिविक स्टूडियोज, गुड बैड फिल्म्स, फ्लिप फिल्म्स और अनुराग कश्यप ने मिलकर किया है।

क्या है ‘लिटिल थॉमस’ की कहानी?

फिल्म की कहानी 1990 के दशक के गोवा में रहने वाले एक बच्चे थॉमस की है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और उसका सपना है कि उसका एक छोटा भाई हो।

थॉमस को पता चलता है कि छोटा भाई पाने के लिए उसके माता-पिता को एक-दूसरे को किस करना होगा।

हालांकि, उसके माता-पिता हमेशा आपस में लड़ते रहते हैं। ऐसे में थॉमस उन्हें फिर से करीब लाने की कोशिश शुरू करता है।

फिल्म इसी मासूम बच्चे की कोशिशों और मजेदार कारनामों के इर्द-गिर्द घूमती है।

कलाकारों ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

रसिका दुग्गल ने कहा कि बच्चों के लिए ऐसी फिल्में कम बन रही हैं, जो उन्हें समझदार दर्शक मानकर बनाई जाएं। उनके मुताबिक, ‘लिटिल थॉमस’ बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आ सकती है।

निर्देशक कौशल ओझा ने फिल्म को अपने बचपन से प्रेरित बताया।

वहीं, प्रोड्यूसर रंजन सिंह के मुताबिक यह एक सरल, प्यारी और परिवार के साथ देखने लायक कहानी है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ भावुक भी करेगी।

Also Read: Bigg Boss 20 में छाए काजी तौकीर, सलमान खान बोले- रॉकस्टार हो

Get real time updates directly on you device, subscribe now.