बैटरी खत्म होने की टेंशन खत्म! Redmi ने उतारा 10,000mAh वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

Redmi Note 17 Pro Series: स्मार्टफोन बाजार में Redmi ने अपनी नई Note 17 Pro Series उतार दी है। कंपनी ने भारत में इस सीरीज के तहत Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च किए हैं। दोनों फोन की सबसे बड़ी खासियत इनकी बड़ी बैटरी है, जिसमें Pro Max मॉडल को 10,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है।

इसके अलावा Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट, जबकि Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 SoC दिया गया है। कंपनी ने दोनों डिवाइस को अलग-अलग RAM और स्टोरेज विकल्पों में पेश किया है।

Redmi Note 17 Pro और Pro Max की Price

भारत में Redmi Note 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹36,999 है। यह 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल ₹39,999 में मिलेगा।

Redmi Note 17 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹49,999 रखी गई है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹55,999 में लॉन्च हुआ है।

कंपनी SBI, Axis Bank और IDFC First Bank कार्ड से खरीदारी पर ₹5,000 तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा HDB Financial Services के जरिए ₹5,000 कैशबैक का ऑफर भी है।

Redmi Note 17 Pro Max के Features

  • Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 12GB तक LPDDR5X RAM मिलती है।
  • फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग दी गई है।
  • कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • इसकी 10,000mAh बैटरी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Redmi Note 17 Pro में क्या खास?

  • Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टा-कोर SoC दिया गया है।
  • फोन के फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
  • बैटरी के मामले में यह Pro Max से थोड़ा अलग है। इसमें 9,000mAh बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Also Read: मोबाइल नंबर की तरह अब FASTag भी होगा Port, सरकार ने शुरू की नई OneTag सुविधा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.