यूसीसी पर अखिलेश के तंज पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- अनर्गल बयानबाजी करना सपा की आदत

Lucknow News: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई स्पष्ट नीति या एजेंडा नहीं बचा है, इसलिए वे लगातार बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। पाठक ने कहा कि सपा शासनकाल की अराजकता, गुंडागर्दी और दंगों के दौर को जनता अभी भी भूली नहीं है, और लोग अब उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

वहीं, दूसरे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूसीसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता भारतीय जनसंघ और भाजपा के वैचारिक एजेंडे का हिस्सा रही है। जिन राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकारें हैं, वहां यूसीसी लागू किया जाएगा और बाकी राज्यों में सरकार बनने पर इसे प्रभावी किया जाएगा।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यूसीसी पर घोषणा के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तंज कसा था। अखिलेश ने यूसीसी का मतलब अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पीरेसी (भूमिगत सांप्रदायिक साजिश) बताते हुए कहा था कि भाजपा को नए मुद्दे लाने से पहले अपने पुराने वादे पूरे करने चाहिए।

Also Read: पंचायत सहायकों का मानदेय 50% बढ़ा, प्रधान-सचिव के अधिकारों पर लगी रोक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.