ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल खिलाड़ी का सिंबल, तो बागी गुट को लिफाफा चुनाव चिन्ह

Mamata Banerjee Party Symbol: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है। इसके साथ उसे फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिन्ह मिला है। वहीं, अरूप रॉय के नेतृत्व वाले बागी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और लिफाफा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।  

पहले फ्रीज किया गया था नाम और चुनाव चिन्ह

इससे पहले चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश में दोनों गुटों को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और पार्टी के आरक्षित ‘फूल एवं घास’ यानी जोड़ाफूल चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल से रोक दिया था। आयोग ने कहा था कि दोनों पक्ष पार्टी पर अपना दावा कर रहे हैं और मामले में चुनाव चिह्न आदेश, 1968 के तहत ठोस फैसला जरूरी है।  

आयोग ने दोनों गुटों से नए नाम और चुनाव चिन्ह के तीन-तीन विकल्प मांगे थे। इसके बाद शुक्रवार को नए नाम और प्रतीक आवंटित किए गए।  

उपचुनाव में नए नाम से उतरेंगे गुट

यह व्यवस्था आगामी उपचुनावों के लिए लागू होगी। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। आयोग का अंतरिम फैसला अंतिम विवाद निपटने तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले के बाद दोनों गुट अब अपने-अपने नए नाम और चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Also Read: लखीमपुर में सिरफिरे ने घर में घुसकर युवती के भाई को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.