Bareilly News: फायरिंग के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
Bareilly News: सीबीगंज थाना पुलिस ने फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
आरोपी की गिरफ्तारी 21 सितंबर 2026 को अटरिया फाटक के पास सड़क किनारे से मुखबिर की सूचना पर की गई।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय चीपू उर्फ सुरेश पुत्र उमेश उर्फ भारत सिंह, निवासी ग्राम सरायतल्फी, थाना सीबीगंज, बरेली के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 304/26 के तहत धारा 115(2), 352, 351(2) और 109(1) बीएनएस में मामला दर्ज है।
तमंचा और कारतूस बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम की भी बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में फायरिंग की बात कबूली
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास से बरामद तमंचे से उसने 9 जुलाई 2026 को रवि पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था।
फायरिंग के बाद वह मौके से फरार हो गया था। इसके बाद उसने तमंचे को अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखा था।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में सीबीगंज थाना प्रभारी विनोद सिंह, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल 72 राजकुमार सिंह और रिजर्व कांस्टेबल 2353 हिमांशु गोस्वामी शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
Also Read: लखनऊ में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, चाकू से गला रेता

