UP में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सतीश कुमार और संजीव सुमन को मिली नई जिम्मेदारी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में नौकरशाही के स्तर पर लगातार बदलाव का दौर जारी है। आईएएस अधिकारियों के तबादलों के ठीक अगले दिन योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। शासन स्तर पर जारी नई सूची के तहत पुलिस मुख्यालय और विभिन्न शाखाओं में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

जारी तबादला सूची के अनुसार, डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध चल रहे अधिकारियों को नई तैनाती सौंपी गई है। एसपी, सम्बद्ध (मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ) डॉ. सतीश कुमार को अब सेनानायक, 1वीं वाहिनी एसएसएफ (SSF), लखनऊ के पद पर भेजा गया है। वहीं डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध आईपीएस संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, UPSIFS (उत्तर प्रदेश पुलिस फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट), लखनऊ में नियुक्त किया गया है।

सीतापुर और अयोध्या में भी बदली कमान

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीआईडी और प्रशिक्षण संस्थानों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सीआईडी (लखनऊ) में तैनात समीर सौरभ का ट्रांसफर सीतापुर कर दिया गया है, जहाँ वे 27वीं बटालियन पीएसी की कमान संभालेंगे। एपीटीसी (A.P.T.C.), सीतापुर में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात आशुतोष द्विवेदी को अब पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

देखें पूरी लिस्ट:

Also Read: यूपी में डराने वाला है सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ, 8 महीने में 33,824 दुर्घटनाएं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.