दिल्ली के आनंद पर्वत में 15 साल के बच्चे की हत्या, 16 बार चाकू से वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder Case: दिल्ली के आनंद पर्वत थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी फैल गई। किशोर पर चाकू से कई वार किए गए। पुलिस के मुताबिक, वारदात के करीब सात घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय मुख्य आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो नाबालिगों, 17 और 15 साल के किशोरों को भी पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

परिवार ने पुलिस पर लगाए थे लापरवाही के आरोप

मृतक के भाई मयंक ढींगरा ने आरोप लगाया कि परिवार ने पुलिस को वारदात में शामिल लोगों के नाम बताए थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि किशोर पर 16 बार चाकू से वार किया गया।

मयंक ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे उनके भाई की हत्या हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिवार ने इसकी रिकॉर्डिंग पुलिस अधिकारी को भेजने की बात कही है।

परिवार का कहना है कि किशोर की किसी से दुश्मनी नहीं थी और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं।

7 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

आनंद पर्वत थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर सात घंटे के भीतर मुख्य आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। पुलिस अब हत्या की वजह और घटना में प्रत्येक आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

Also Read: आजमगढ़: दो पुजारी, पत्नी और बेटे का हत्यारा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हुई मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.