‘गोंधल’ की ऑस्कर एंट्री पर अनुराग कश्यप के बयान से विवाद, डायरेक्टर ने दिया जवाब

Bollywood News: मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना गया है।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 33 फिल्मों में से ‘गोंधल’ को भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना।

हालांकि, फिल्म के चयन को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हो गया है।

अनुराग कश्यप ने क्या कहा?

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप से भारत की ऑस्कर यात्रा और फिल्मों के चयन को लेकर सवाल पूछा गया।

उन्होंने कहा कि भारत कई बार ऑस्कर के लिए “गलत फिल्मों” का चयन करता है।

उन्होंने ‘द लंचबॉक्स’ और ‘ऑल वी इमैजिन ऐज लाइट’ जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्हें भारत की ओर से भेजने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हालांकि, ‘गोंधळ’ को लेकर अनुराग ने साफ किया कि वह अभी फिल्म पर कोई राय नहीं दे सकते, क्योंकि उन्होंने न तो यह फिल्म देखी है और न ही ऑस्कर के लिए भेजी गई अन्य फिल्मों को देखा है।

marathi film gondhal

उनके मुताबिक, किसी फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने से पहले उसका अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन या अमेरिकी डिस्ट्रीब्यूशन होना मददगार हो सकता है।

‘गोंधळ’ के डायरेक्टर ने दिया जवाब

अनुराग के बयान के बाद डायरेक्टर संतोष डावखर ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अनुराग कश्यप और उनकी फिल्मों का सम्मान करते हैं।

डावखर के मुताबिक, 26 अप्रैल की रात बेंगलुरु से मुंबई की फ्लाइट में उनकी अनुराग से मुलाकात हुई थी। उस दौरान उन्होंने अनुराग को ‘गोंधल’ के बारे में बताया था।

डावखर ने कहा कि उस समय अनुराग ने बताया था कि उन्होंने फिल्म के बारे में न तो सुना है और न ही उसे देखा है, लेकिन वह इसे जरूर देखेंगे।

डायरेक्टर ने दर्शकों से भी अपील की कि फिल्म देखे बिना उसके बारे में राय न बनाएं।

दोबारा रिलीज होगी फिल्म

संतोष डावखर ने कहा कि ‘गोंधल’ एक नए और आउटसाइडर फिल्ममेकर की डेब्यू फिल्म है। इसमें महाराष्ट्र की लोकपरंपरा और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

फिल्म नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ऑस्कर चयन के बाद इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

‘गोंधल’ को ऑस्कर के लिए 33 फिल्मों में से चुना गया है। फिल्म के डायरेक्टर संतोष डावखर को 2025 में IFFI में बेस्ट डायरेक्टर के लिए सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Also Read: लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, बप्पा के चरणों में रखा नेशनल अवॉर्ड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.