पीएम मोदी ने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दी अरविंद मिल्स गारमेंट फैक्ट्री की सौगात
Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए खोचवां इलाके में अरविंद मिल्स गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री में काम करने वाली करीब 300 महिलाओं से सीधा संवाद भी किया। प्रधानमंत्री यहां भारतीय वायुसेना के विशेष एयर शो में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं।
विंग्स ओवर गंगा एयर शो का भव्य आयोजन
भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विंग्स ओवर गंगा थीम पर आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय एयर शो का शुभारंभ हुआ है। इस एयर शो में वायुसेना के पराक्रम और आधुनिक साजो-सामान का प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम में तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ और राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ-साथ परिवहन विमान भी आसमान में करतब दिखा रहे हैं। इस भव्य आयोजन में प्रसिद्ध सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी हिस्सा ले रही हैं।
#WATCH | Prime Minister @narendramodi inaugurates Arvind Limited’s new garment manufacturing facility in Varanasi, Uttar Pradesh. @PMOIndia @TexMinIndia #PMModi #Varanasi #UttarPradesh #FactoryInauguration pic.twitter.com/VyQ6TG9lqF
— DD News (@DDNewslive) October 25, 2026
नमो घाट पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए नमो घाट और पूरे शहर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन से लेकर नमो घाट तक जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और शंखनाद के साथ उनका पारंपरिक अभिनंदन किया गया।
Also Read: फीमेल लीड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर न चलने की क्या है वजह? राधिका आप्टे ने बताई अपनी राय

