CEC के खिलाफ का ‘जन महाभियोग’ लाएगा विपक्ष, 30 अक्टूबर को मॉक पार्लियामेंट की तैयारी

Sandesh Wahak Digital Desk: विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ 30 अक्टूबर को ‘जन महाभियोग’ आयोजित करने का ऐलान किया है। इस दौरान मॉक पार्लियामेंट यानी सांकेतिक संसद की कार्यवाही होगी और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर जनता का फैसला सामने रखने की बात कही गई है। यह कार्यक्रम दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित हो सकता है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (K. C. Venugopal) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि संविधान बचाने और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट होकर यह कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इसमें ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाई जाएगी।

SIR और वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष के आरोप

विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गड़बड़ियां हुई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। निर्वाचन आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

इससे पहले 12 अक्टूबर को कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में मार्च निकाला था। अब 30 अक्टूबर के कार्यक्रम के बाद 1 नवंबर को बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी है।

1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे विपक्षी दल

केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, 1 नवंबर को ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) के खिलाफ ‘दिल्ली चलो मार्च’ निकाला जाएगा, जिसका समापन रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में विशाल रैली के साथ होगा। कांग्रेस ने इस रैली में कम से कम 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने INDIA Alliance के सभी दलों से अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का अनुरोध किया है। कांग्रेस नेतृत्व ने रैली (Congress Rally) की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सहयोगी दलों से संपर्क भी किया है।

Also Read: पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं करेंगी नेहा बोरा, SEM कोर्ट में पेश होकर जताएंगी विरोध

Get real time updates directly on you device, subscribe now.