Bareilly News: अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, तमंचा और दो कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

आंवला पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Bareilly News: बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान दरबनगर गांव निवासी 42 वर्षीय खालिद हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 की शाम उपनिरीक्षक अखिल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दरबनगर से आंवला की ओर आ रहा एक व्यक्ति अपने पास देशी तमंचा रखे हुए है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दरबनगर जाने वाले रास्ते पर कच्चे चकरोड के पास दबिश दी और खालिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आंवला थाने में मुकदमा संख्या 548/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2018 का एक मामला आईपीसी की धारा 398/401 और दूसरा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 से संबंधित है।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह लोगों को डराने-धमकाने और उन पर धौंस जमाने के लिए तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक अखिल प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल रफीक अहमद और हेड कांस्टेबल बृजकिशोर शर्मा शामिल रहे।

Also Read: Lucknow News: पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, पकड़ा गया आरोपी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.