Lucknow News: पूर्व IAS राम बहादुर पासी और दारा सिंह प्रजापति सपा में शामिल, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक बदलेगा समीकरण

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व IAS राम बहादुर पासी, दारा सिंह प्रजापति और कई अन्य नेता सपा में शामिल हुए।

अखिलेश ने इसे संगठन के विस्तार से जोड़ते हुए दावा किया कि नई जॉइनिंग से उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक राजनीतिक समीकरण प्रभावित होंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा।

उन्होंने आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के हित में कदम उठाने और गरीब परिवारों को आवास का मालिकाना हक दिलाने का भी वादा किया।

मतदाता सूची और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

अखिलेश ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

उन्होंने मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने और मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने की मांग की।

Ram Bahadur Pasi

साथ ही, कानून-व्यवस्था, आरक्षण और टीजीटी भर्ती के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

विपक्षी एकता और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

सपा अध्यक्ष ने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सहयोगी दलों के साथ मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की।

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के सपा में शामिल होने का जिक्र करते हुए उन्होंने बदायूं में पार्टी की गतिविधियों को भी अहम बताया।

इस दौरान शिवपाल यादव ने नए सदस्यों को पार्टी में सम्मान और सहयोग का भरोसा दिया। पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने बदायूं की सभी विधानसभा सीटों पर सपा की जीत का दावा किया।

अमेरिका से आईं शमीना प्रवीन ने कहा कि वह चाहती हैं कि दूसरे देश भारत को विश्व गुरु के रूप में देखें।

Also Read: Siddharthanagar News: चोरी के मामलों पर बड़ा एक्शन, पांच मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, नेपाली करेंसी भी बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.