Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा में विकास कार्यों में आई तेजी
Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम की ओर से 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 7 और 12 में विकास कार्य कराए गए।
वार्ड नंबर 7 में बाबू साह के मकान से शहादत के मकान तक 55 मीटर इंटरलॉक सड़क व टूटी नाली का निर्माण कराया गया है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 12 में अनिल विश्वकर्मा के मकान से योगेश के मकान तक 110 मीटर इंटरलॉक सड़क व नाली का निर्माण कराया गया।
सड़क व नाली बनने से जल निकासी और आवागमन की समस्या दूर हो गई है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में खुशी है और उन्होंने अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम का आभार जताया है।
रिपोर्ट- विनय कुमार मिश्रा
Also Read: यूपी की 11 नदियों में नाव-स्टीमर का रजिस्ट्रेशन जरूरी, यात्रियों-नाविकों का होगा बीमा

