Raebareli News: तखत खेड़ा में गूंजी श्रीहरि की लीलाएं, रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Raebareli News: रायबरेली जिले के तखत खेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन दिव्य और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। प्रसिद्ध कथावाचक बृजनंदन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के पावन विवाह प्रसंग का ऐसा रसमयी वर्णन किया कि पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। इस पावन अवसर पर भव्य उत्सव जैसा माहौल बन गया और श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए ठाकुर जी के दिव्य प्रसंगों का आनंद लिया।

जीवात्मा और परमात्मा के संगम का प्रतीक: रुक्मिणी मंगल

कथा व्यास बृजनंदन महाराज ने छठवें दिन की कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, द्वारकापुरी की स्थापना और माता रुक्मिणी संग उनके परिणय सूत्र में बंधने की कथा सुनाई। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षात लक्ष्मी स्वरूप माता रुक्मिणी और जगत के पालनहार नारायण (श्रीकृष्ण) का यह दिव्य मिलन केवल एक विवाह उत्सव नहीं, बल्कि जीवात्मा का परमात्मा से अलौकिक और अनूठा संगम है।

इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक जगदीश प्रसाद मिश्रा एवं कमला मिश्रा सहित परिवार के सदस्य सुनीता दीक्षित, डॉ. विनीता शुक्ला, संजय दीक्षित, डॉ. वीके शुक्ला, अमन दीक्षित, नमन दीक्षित, गौरांग शुक्ला, समर्थ दीक्षित एवं सारा शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे और संपूर्ण कथा का भक्ति भाव से रसपान किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.