Lucknow News: बीकेटी में फार्म हाउस के बाहर युवक पर जानलेवा हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 तमंचे और कारतूस बरामद

Lucknow News: लखनऊ के बीकेटी (बक्शी का तालाब) थाना क्षेत्र में एक युवक पर तमंचे से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस और स्वाट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी उत्तम सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते इस हमले की साजिश रची थी। दरअसल, 22 अक्टूबर 2025 को वादी अनिल ने शराब के नशे में उत्तम और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी। इसी रंजिश का बदला लेने और जान से मारने की नीयत से उत्तम ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

कैसे हुई थी घटना

1 नवंबर 2026 की रात करीब 8:07 बजे वादी अनिल जब अस्ती रोड स्थित अजीत मौर्या के फार्म हाउस से अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तब गेट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पानी पीने के लिए मांगा। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर दो अन्य लोगों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। संघर्ष के दौरान तमंचा चल जाने से अनिल के हाथ और पेट में चोटें आईं, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर फार्म हाउस के अंदर भाग गया।

मामले में बीकेटी थाने पर मु.अ.सं. 431/2026 (धारा 109(1)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट) दर्ज किया गया। 4 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मामपुर बाना अंडरपास के पास सर्विस लेन से लगे प्लॉट में दबिश देकर सभी 5 आरोपियों को धर दबोचा।

बीकेटी में फार्म हाउस के बाहर युवक पर जानलेवा हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण और बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।

उत्तम सिंह (पुत्र अमर पाल सिंह उर्फ बउवा सिंह, निवासी मानपुर लाला, बीकेटी) – खेती व प्रापर्टी डीलिंग

शिवम पाल (पुत्र रामखेलावन पाल, निवासी टिकारी, बीकेटी) – सब्जी की दुकान

शिवम राजपूत (पुत्र जबर सिंह, निवासी टिकारी, बीकेटी) – ऑटो चालक

अजय यादव (पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी सरसवा, महिगवां) – जेप्टो स्टोर जॉब

शुभम राजपूत (पुत्र विजय राजपूत, निवासी टिकारी, बीकेटी) – खेती

बरामद सामान

2 अदद अवैध देसी तमंचा (.315 बोर)

1 अदद अवैध देसी तमंचा (12 बोर)

4 अदद जिंदा कारतूस व 01 खोखा (.315 बोर)

2 अदद जिंदा कारतूस व 01 मिस कारतूस (12 बोर)

1 अदद ई-रिक्शा (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP32ST247766)

Also Read: बागपत में वांछित 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अरबाज बुलंदशहर से गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.