अखिलेश यादव परिवार संग 12 दिसंबर को करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

Ayodhya News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बहुप्रतीक्षित राम मंदिर यात्रा को लेकर तारीख की पुष्टि हो गई है। सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने एक टीवी चैनल के एक कार्यक्रम में जानकारी दी कि अखिलेश यादव आगामी 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और बच्चे भी मौजूद रहेंगे।

पवन पांडे के अनुसार, अखिलेश यादव का यह दौरा पूरी तरह से धार्मिक होगा और वह पूरा दिन अयोध्या में बिताएंगे। रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद वह अयोध्या के प्रमुख साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे और उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस दौरान पवन पांडे ने राम मंदिर निर्माण के दौरान लगे चंदा चोरी के आरोपों का भी जिक्र किया।

Also Read: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.