बरेली पुलिस ने पटाखों की खेप के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Bareilly News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली द्वारा चलाए जा रहे अवैध विस्फोटक पदार्थ रोकथाम अभियान के तहत थाना फरीदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से भण्डारित विस्फोटक पटाखे (अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये) बरामद किए हैं।

मामले में दो अभियुक्तों अनुज (उम्र 30 वर्ष) और हर्षित (उम्र 20 वर्ष), दोनों निवासी मोहल्ला परा, कस्बा व थाना फरीदपुर, बरेली को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना फरीदपुर में मु.अ.सं. 853/2026, धारा 5/9B विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

भारी मात्रा में आतिशबाजी जब्त

शुक्रवार की रात गश्त के दौरान फरीदपुर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला परा में सोमपाल राठौर के मकान के पास अवैध पटाखों का भण्डारण कर उन्हें बेचा जा रहा है। उप-निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम (कॉन्स्टेबल भानू चौधरी, अंकित कुमार और आशीष सैनी) ने तुरंत छापेमारी की।

बरामदगी का विवरण

18 कार्टन (गत्ते) विभिन्न पटाखे

1 पेटी छुरछुरी (फुलझड़ी)

1 पेटी स्काई शॉट

1 पेटी मुन्ना पटाखा

20 कैंडल बम

20 पैकेट अनार बम

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों और अन्य मौकों पर बिना लाइसेंस अवैध पटाखों का भण्डारण और बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: जबलपुर के गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में लगी आग, 50 से अधिक घर जलकर राख

Get real time updates directly on you device, subscribe now.