Kanpur में DM के जनता दरबार में पहुंचा अनोखा मामला, बच्ची को दिलाया नया गुल्लक
Kanpur News : कानपुर नगर में जिलाधिकारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह के जनता दरबार में एक अनोखा मामला सामने आया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। एक छोटी बच्ची अपनी गुल्लक चोरी होने की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा था। बच्ची ने आरोप लगाया कि उसकी गुल्लक चोरी कर ली गई है। जनता दरबार में अपनी बात बताते हुए बच्ची भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू आ गए।
बच्ची की बात सुन भावुक हुए डीएम
बच्ची की मासूमियत और उसके आंसुओं को देखकर डीएम जीतेन्द्र प्रताप सिंह भी भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत बच्ची को नया गुल्लक दिलवाया। इतना ही नहीं, डीएम ने अपनी ओर से उस गुल्लक में 1000 रुपये भी रखवाए।
डीएम के इस व्यवहार से बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
लोगों ने की सराहना
जनता दरबार में मौजूद लोगों ने डीएम की संवेदनशीलता और मानवीय पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच इस तरह का व्यवहार समाज में सकारात्मक संदेश देता है।

