तमिलनाडु से दबोचा गया नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद

Noida News: नोएडा में बीते दिनों मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने इस पूरी हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आदित्य आनंद एक अल्ट्रा लेफ्ट संगठन से जुड़ा हुआ है और उसने श्रमिकों को भड़काने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पुलिस और एसटीएफ की जांच में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, जो इशारा करता है कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर बाहर से हवा दी गई थी। अब तक कुल 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में से 45 आरोपी ऐसे हैं जो श्रमिक नहीं हैं। आगजनी मामले में चिह्नित 17 लोगों में से 11 गिरफ्तार हुए, जिनमें 8 बाहरी हैं। वहीं, हिंसा भड़काने और साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए अधिकांश लोग बाहरी संगठनों से जुड़े पाए गए हैं।

तमिलनाडु से दबोचा गया नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद

नोएडा में शांति, सरकार ने बढ़ाई मजदूरी

हिंसा के बाद अब नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थिति सामान्य हो रही है। सेक्टर-आधारित तैनाती और फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर रखी है। तनाव के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की है। साथ ही, भविष्य में ऐसे विवादों के निपटारे के लिए एक वेज बोर्ड बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

Also Read: Siddharthnagar News: डीएम की दोटूक- भूमि विवादों के लिए मौके पर जाएं लेखपाल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.