राहुल गांधी के आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन, फूंका पुतला, रेखा गुप्ता-हेमा मालिनी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Sandesh Wahak Digital Desk: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास ना होने के बाद से देश की राजनीति का सियारी पारा हाई हो गया है। बीजेपी लगातार विपक्ष के लिए प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली में स्थित राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने हल्ला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के लिए जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। प्रदर्शन में सांसद हेमा मालिनी, मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज समेत कई बड़े चेहरे शामिल हुए।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश की महिलाओं के साथ धोखेबाजी की है। उन्होंने महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा है। वे चाहते हैं कि महिलाओं की भूमिका केवल मतदान केंद्रों तक सीमित रहे, लेकिन जब राजनीतिक प्रतिनिधित्व की बात आई, तो उन्होंने अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी।”

भावुक हुए मनोज तिवारी, हेमा मालिनी ने जताई निराशा

सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “कल जब बिल खारिज हुआ, तब पीएम मोदी अपने आंसुओं और दर्द को काबू कर रहे थे। कांग्रेस, आप, टीएमसी और सपा ने देश की महिलाओं को चुनौती दी है, जिसका जवाब उन्हें जल्द मिलेगा।”

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद विपक्ष ने विधेयक पास नहीं होने दिया। आज पूरे भारत की महिलाएं निराश हैं और यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संशोधन विधेयक पेश किया गया था, जिसे दो-तिहाई बहुमत (352 वोट) नहीं मिल सका और विपक्ष के 230 वोटों के कारण यह गिर गया।

Also Read: तमिलनाडु से दबोचा गया नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.