ब्रिटेन के अगले PM बन सकते हैं Andy Burnham, जानिए क्यों इन्हें कहा जाता है किंग ऑफ द नॉर्थ?

Who is Andy Burnham?: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। प्रधानमंत्री Keir Starmer ने लेबर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। स्टार्मर ने कहा कि पार्टी को अब नए नेतृत्व की जरूरत है और वह सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगे। उनके इस्तीफे के बाद Andy Burnham लेबर पार्टी के नए नेता और ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के सबसे मजबूत दावेदार बनकर सामने आए हैं।

पिछले कुछ महीनों से स्टार्मर सरकार आर्थिक चुनौतियों, स्थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन और पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष का सामना कर रही थी। हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उन पर इस्तीफे का दबाव लगातार बढ़ रहा था। आखिरकार सोमवार को उन्होंने पद छोड़ने का फैसला कर लिया।

कौन हैं Andy Burnham?

56 वर्षीय एंडी बर्नहैम ब्रिटेन की लेबर राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह लंबे समय से ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर रहे हैं और उत्तरी इंग्लैंड में उनकी लोकप्रियता काफी मजबूत है। इसी वजह से उन्हें “King of the North” कहा जाता है।

बर्नहैम ने 1990 के दशक में राजनीति में कदम रखा था और बाद में स्वास्थ्य मंत्री तथा संस्कृति मंत्री जैसे अहम पदों पर भी रहे। 2010 और 2015 में भी उन्होंने लेबर पार्टी नेतृत्व की दौड़ लड़ी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

हाल ही में हुए मेकरफील्ड उपचुनाव में बर्नहैम समर्थित उम्मीदवार की बड़ी जीत के बाद उनकी दावेदारी और मजबूत हो गई। इसके बाद पार्टी के कई सांसद खुलकर उनके समर्थन में आने लगे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Wes Streeting भी बर्नहैम का समर्थन कर चुके हैं।

क्यों कहलाते हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’?

कोविड महामारी के दौरान बर्नहैम ने उत्तरी इंग्लैंड के हितों को लेकर केंद्रीय सरकार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट सुधार, बेघर लोगों के लिए योजनाएं और स्थानीय विकास मॉडल की वजह से उन्हें उत्तरी इंग्लैंड का सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता है।

लेबर पार्टी जल्द ही नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Andy Burnham को सांसदों का बड़ा समर्थन मिल रहा है और वे फिलहाल सबसे आगे माने जा रहे हैं। यदि पार्टी उनके नाम पर सहमत हो जाती है, तो वह ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

Also Read: US-ईरान पीस टॉक के बीच कतर के गैस टर्मिनल में बड़ा धमाका, 54 घायल, 18 लापता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.