पैक बिल्डिंग बनी मौत की वजह, आग लगते ही नहीं मिला बाहर निकलने का मौका

Lucknow Aliganj Coaching Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) में चल रहा है। मरने वालों में ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं, जिनकी उम्र लगभग 20 से 24 साल के बीच थी।

जानकारी के अनुसार इमारत चारों तरफ से लगभग बंद थी। सामने बड़े कांच लगे थे और निकलने के रास्ते बेहद सीमित थे। आग लगते ही अंदर धुआं भर गया और लोग बाहर नहीं निकल पाए। कई छात्रों ने घबराकर ऊपर से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक कई मौतें दम घुटने से हुई हैं।

दीवार तोड़कर निकाले जा रहे लोग
ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप और ऊपर एनिमेशन सेंटर चल रहा था। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। SDRF और NDRF की टीमें भी राहत कार्य में लगी हैं। इमारत की पिछली दीवार तोड़कर घायलों और शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

सीएम योगी ने दौरा छोड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की सूचना मिलते ही अपना दौरा रद्द कर लखनऊ लौटने का फैसला किया। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताई और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पीएमओ और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.