Bareilly News: पुलिस ने 25 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्करों को दबोचा, मुरादाबाद से जुड़े हैं गिरोह के तार

Bareilly News: जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को कुल 711 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख आंकी जा रही है।

मुरादाबाद से आता था ‘कच्चा माल’, बरेली में तैयार होती थी मौत की खेप

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुख्य अभियुक्त सालिम और नवेद ने बताया कि वे पिछले 4-5 वर्षों से इस धंधे में लिप्त हैं। वे मुरादाबाद के नीरज नामक व्यक्ति से स्मैक बनाने का कच्चा माल खरीदते थे और अपने साथियों (नवेद गुलाब, दानिश, नासिर, शहादत, नईम, नन्हू और साहिब) के साथ मिलकर स्मैक तैयार कर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस टीम की मुस्तैदी: मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी

आज दिनांक 22.04.2026 को उपनिरीक्षक पंकज कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा) और उपनिरीक्षक बृजकिशोर की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर परौरा मोड़ के पास सुबह 11:13 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी और गिरफ्तारी का ब्योरा

अभियुक्त 1: सालिम पुत्र शकील (उम्र 30 वर्ष) – बरामद 361 ग्राम स्मैक।

अभियुक्त 2: नवेद पुत्र निहालुद्दीन (उम्र 25 वर्ष) – बरामद 350 ग्राम स्मैक।

कुल बरामदगी: 711 ग्राम स्मैक (कीमत ₹25 लाख)।

मुकदमा: मु0अ0सं0 171/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट।

अपराधी सालिम का पुराना इतिहास, जेल जाने के बाद भी नहीं सुधरा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सालिम एक शातिर अपराधी है और पहले भी थाना भुता और फरीदपुर से एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। उसके खिलाफ बरेली के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा अभियुक्त नवेद सिलाई का काम करता था, लेकिन अधिक पैसा कमाने के लालच में इस काले धंधे में उतर गया।

पुलिस टीम को मिली सराहना

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी प्रभारी पंकज कुमार के साथ हे0का0 आसिम हुसैन, का0 अंकुर सिरोही और का0 विवेक शर्मा शामिल रहे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और मुरादाबाद के सप्लायर की तलाश में दबिश दे रही है।

Also Read: ‘भाजपा एक संगठित गिरोह’, अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतो मंत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.