Bareilly News: बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Bareilly News: बरेली जनपद की भमोरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदात का महज़ 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम देवीपुर निवासी अकरम पुत्र किशवर खाँ ने 30 जुलाई 2026 को थाना भमोरा में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि देवचरा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से अज्ञात चोर उनकी होंडा शाइन बाइक (नंबर UP 25 DY 1689) चुराकर फरार हो गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भमोरा पुलिस टीम ने जांच तेज की। 31 जुलाई की देर रात मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रम्पुरा बुजुर्ग जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे आरोपी फिदा हुसैन पुत्र अब्दुल हमीद (निवासी लाल फाटक, कांधरपुर, थाना कैंट, बरेली) को दबोच लिया गया। उसके पास से चोरी हुई होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस हिरासत में हुई कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्त फिदा हुसैन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने 30 जुलाई को देवचरा बाजार से बाइक चुराई थी और इसे बेचकर पैसे कमाना चाहता था। मामले में पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में भमोरा थाना प्रभारी पवन कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल सोनू कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Bareilly News: बारिश और रामगंगा नदी में डूबने से दो की मौत, धर्मपाल सिंह ने पीड़ित परिवारों को सौंपे 4-4 लाख के चेक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.