त्रिशूर में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, 7 की लोगों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए जबरदस्त धमाके ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस भीषण हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। यह विस्फोट उस समय हुआ जब विश्व प्रसिद्ध त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए आतिशबाजी की तैयारियां जोरों पर थीं।

राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के वक्त यूनिट में लगभग 40 कर्मचारी मौजूद थे। दरअसल, आयोजकों द्वारा कर्मचारियों के लिए दोपहर का भोजन लाया गया था, जिसके कारण अधिकांश लोग एक ही स्थान पर एकत्रित थे। अधिकारी ने बताया कि सात लोग किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोगों को लगा जैसे भूकंप आया हो। इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

त्रिशूर पूरम की तैयारियों को लगा झटका

यह विस्फोट उस यूनिट में हुआ जहाँ थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। घटनास्थल पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमा थी, जिससे आग लगने के बाद धमाकों की श्रृंखला शुरू हो गई। विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं छा गया और अधजले विस्फोटकों के कारण बचाव दल को अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Also Read: यूके पार्लियामेंट में ‘IIW She Inspires Awards 2026’ का भव्य आयोजन, महिलाएं हुईं सम्मानित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.