गौतम अदाणी ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, बोले- प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा और कर्तव्य का प्रतीक

Ayodhya News: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के खास मौके पर रामनगरी अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने सपरिवार नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला की चौखट पर मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

रामलला के दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए गौतम अदाणी भावुक नजर आए। उन्होंने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा, आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे और मेरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की अटूट आस्था, समृद्ध संस्कृति और बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है।

गौतम अदाणी ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, बोले- प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा और कर्तव्य का प्रतीक

सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

गौतम अदाणी ने अपने आधिकारिक ‘X’ (ट्विटर) हैंडल पर परिवार के साथ मंदिर परिसर की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भगवान राम का जीवन हमें करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हनुमान जयंती का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के उद्घोष के साथ किया।

गुरुकुल के बच्चों के बीच पहुंचे अदाणी

राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गौतम अदाणी अपने परिवार के साथ गुरुकुल महाविद्यालय भी पहुंचे। यहाँ उन्होंने शिक्षा ले रहे छात्रों और उनके अध्यापकों से मुलाकात की और काफी समय बिताया। इस दौरान गुरुकुल के पदाधिकारियों ने सम्मान स्वरूप उन्हें एक पुस्तक भी भेंट की।

Also Read: ‘अपने ही विभाग के डॉक्टर से आईसाइट चेक करा लें डिप्टी CM’, अखिलेश यादव ने क्यों कसा ये तंज?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.