लखनऊ पश्चिम में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य योगाभ्यास, हजारों लोगों ने लिया स्वस्थ-सशक्त भारत का संकल्प
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Lucknow News: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा भाजपा नेता नीरज सिंह के मार्गदर्शन, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के निर्देशन तथा पश्चिम मंडल-2 अध्यक्ष विमल चौधरी के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों की टीम के साथ सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया और नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करता है।
इस अवसर पर विमल चौधरी के साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन रावत, मंडल मंत्री शिवपाल रावत, कृष्ण कुमार रस्तोगी, वार्ड अध्यक्ष रामजी साहू, किसान मोर्चा नगर मंत्री एडवोकेट अंकेश बाजपेई, भाजपा नेता बीनू शुक्ला, सुषमा मौर्य, महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पार्षद प्रत्याशी सुमन रावत, पार्षद प्रत्याशी अशोक कुमार रावत और वरिष्ठ नेता कल्लू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और एक स्वस्थ, सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Also Read: Lucknow News: ‘चंदा चोरों गद्दी छोड़ो’ के नारों के साथ सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता
Get real time updates directly on you device, subscribe now.