IND vs AFG: तीन साल बाद वनडे में धमाकेदार वापसी, ईशान किशन ने रच दिया नया इतिहास

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया।

बुधवार (17 जून) को खेले गए मुकाबले में ईशान ने सिर्फ 79 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.23 का रहा। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है।

ईशान किशन ने महज 71 गेंदों में शतक पूरा कर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इस सूची में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Eoin Morgan शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 2019 में मैनचेस्टर में 57 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी।

कप्तान शुभमन गिल ने भी जड़ा शतक

इस मुकाबले में ईशान से पहले भारतीय कप्तान Shubman Gill ने भी शतक लगाया। गिल ने 77 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जिससे वह अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)

  • 57 गेंद – Eoin Morgan, मैनचेस्टर 2019
  • 63 गेंद – Rohit Sharma, दिल्ली 2023
  • 71 गेंद – Ishan Kishan, लखनऊ 2026*
  • 76 गेंद – Glenn Maxwell, मुंबई WS 2023
  • 77 गेंद – Shubman Gill, लखनऊ 2026*

तीन साल बाद वनडे में दमदार वापसी

Ishan Kishan

सीरीज के पहले मैच में ईशान किशन 34 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने जोरदार वापसी की।

गौरतलब है कि इस सीरीज के जरिए ईशान ने करीब तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है।

इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेला था।

ईशान के लिए खास रहा 2026 का साल

2026 ईशान किशन के करियर के लिए बेहद खास साबित हो रहा है। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे।

अब वनडे में लौटते ही शतक जड़कर उन्होंने एक बार फिर दोनों फॉर्मेट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

Also Read: FIFA World Cup 2026: जहरीले सांपों का खतरा, बाल-बाल बची जर्मनी की टीम, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड भी सतर्क

Get real time updates directly on you device, subscribe now.