IND vs ENG: दूसरे टी20 की टाइमिंग बदली, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। पहला टी20 भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका।

वहीं दूसरा टी20 सामान्य समय के अनुसार भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। इस मुकाबले का टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद सोनीलिव और जियो हॉटस्टार पर लिया जा सकेगा।

पहले मैच के बाद टीम में बदलाव की चर्चा

पहले टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाए थे, जबकि शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि संजू सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में दूसरे मुकाबले में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिलने की चर्चा है। इसके अलावा टीम में बड़े बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है।

इंग्लैंड की टीम में फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर, कप्तान हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद और सोनी बेकर शामिल हैं।

वहीं भारत की टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई शामिल हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.