Lucknow News : राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित युवाओं का कांग्रेस की ओर बढ़ता रुझान
Lucknow News : देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से प्रभावित होकर पुराने लखनऊ के कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में युवाओं ने पार्टी की नीतियों और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीति में विश्वास जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिणी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा जिस मजबूती के साथ लोकतंत्र, संविधान और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, उससे युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है और युवाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान आजम अब्बास नकवी, हैदर अब्बास, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद आबिद हुसैन, रजीउल और मोहम्मद वासिफ समेत कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं चिनहट क्षेत्र के मोहम्मद रिजवान ने भी पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस की विचारधारा के प्रति अपनी आस्था जताई।
कार्यक्रम का आयोजन शहर सचिव मोहम्मद इशाक द्वारा किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अजय वर्मा, महासचिव प्रभारी पूर्वी विधानसभा विनोद रावत, रामचंद्र राम, मनोज श्रीवास्तव सहित शहर कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में युवाओं का यह समर्थन पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेगा।

