IPL 2026: लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी का ऐतिहासिक स्पेल, हैदराबाद में रचा इतिहास

Sandesh Wahak Digital Desk: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 10वें लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज Mohammed Shami ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में शमी ने चार ओवर के अपने स्पेल में महज 9 रन खर्च किए और 2 विकेट झटकते हुए 2.20 की इकॉनमी दर्ज की।

इस प्रदर्शन के साथ शमी Lucknow Super Giants के लिए चार ओवर के स्पेल में सबसे कम रन देने वाले गेंदबाज बन गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रुणाल पांड्या के नाम था, जिन्होंने 2022 में 11 रन खर्च किए थे।

Mohammed Shami

लखनऊ के लिए सबसे किफायती 4 ओवर के स्पेल

  • 2/9 – मोहम्मद शमी बनाम हैदराबाद, हैदराबाद, 2026 (इकॉनमी 2.20)
  • 2/11 – क्रुणाल पांड्या बनाम पंजाब, पुणे, 2022 (इकॉनमी 2.75)
  • 3/11 – क्रुणाल पांड्या बनाम गुजरात, लखनऊ, 2024 (इकॉनमी 2.75)

पुरानी टीम के खिलाफ दिखाया दम

गौरतलब है कि शमी पिछले सीजन Sunrisers Hyderabad का हिस्सा थे। 2025 का सीजन उनके लिए निराशाजनक रहा था, जहां 9 मैचों में वे केवल 6 विकेट ले सके और उनकी इकॉनमी 11.23 रही।

खराब फॉर्म के चलते हैदराबाद ने ऑल-कैश ट्रेड डील के तहत शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स में भेज दिया था। आईपीएल 2026 में उन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ही यह करिश्माई प्रदर्शन कर जवाब दे दिया।

शमी का आईपीएल करियर

शमी ने अब तक Indian Premier League में 121 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 27.83 की औसत से 136 विकेट लिए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/11 का रहा है, जबकि करियर इकॉनमी 8.55 रही है। वे दो बार चार विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शमी का यह स्पेल न सिर्फ मैच का टर्निंग पॉइंट बना, बल्कि टीम के गेंदबाजी इतिहास में भी एक नया अध्याय जोड़ गया।

Also Read: वैभव सूर्यवंशी की टेस्ट टीम में एंट्री की तैयारी? BCCI का मास्टर प्लान, 64 युवा खिलाड़ियों पर दांव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.