IRS अफसर की बेटी की बेरहमी से हत्या, फोन चार्जर से घोंटा गला, शक के घेरे में पुराना नौकर

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सीनियर आईआरएस अफसर की बेटी का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। इस घटना ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

फोन चार्जर से घोंटा गला, यौन शोषण की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या से पहले युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया। हत्या के तरीके ने भी सबको सुन्न कर दिया है पुलिस के मुताबिक, गला घोंटने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग वायर का इस्तेमाल किया गया था।

शक के घेरे में पुराना नौकर

पुलिस की जांच का मुख्य केंद्र अब घर का एक पूर्व घरेलू नौकर है। जानकारी के अनुसार, इस नौकर को कुछ ही दिन पहले काम से हटाया गया था। पुलिस को संदेह है कि इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने घर की जानकारी होने का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और इलाके के तमाम सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों और यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सकेगी।

Also Read: जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, 7 मई से शुरू होगा स्वगणना अभियान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.