Lucknow News: यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘क्राइम एनालिटिक्स पोर्टल’ को मिला प्रतिष्ठित SKOCH Award 2026
Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पुलिस द्वारा इन-हाउस विकसित ‘क्राइम एनालिटिक्स पोर्टल’ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award 2026 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान पोर्टल को “Police & Safety” श्रेणी में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
रविवार, 22 जून 2026 को राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को यह पुरस्कार प्रमाण-पत्र नवीन अरोरा, अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) द्वारा भेंट किया गया।
डेटा और तकनीक से सशक्त स्मार्ट पुलिसिंग
उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी सेवाओं द्वारा विकसित यह Crime Analytics Portal एक उन्नत और प्रभावी तकनीकी नवाचार है, जो अपराध नियंत्रण को नई दिशा दे रहा है।
यह पोर्टल Triad Integration मॉडल पर आधारित है, जिसमें
- CCTNS (कोर क्राइम रिकॉर्ड),
- ऑपरेशन त्रिनेत्र (CCTV लोकेशन),
- PM गति शक्ति (जियो-स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर लेयर्स) को एकीकृत किया गया है।
हॉटस्पॉट मैपिंग से प्रिडिक्टिव पुलिसिंग
यह पोर्टल Geospatial Crime Intelligence के तहत Crime Visualization, Hotspot Mapping, Route Analysis जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
इसके माध्यम से सड़क, नहर, रेलवे ट्रैक, जंगल आदि संभावित एस्केप रूट्स की सटीक पहचान संभव हो पाती है।
पोर्टल के विश्लेषण के आधार पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस संसाधनों—PRVs, पिकेट्स, फुट व मोबाइल पेट्रोलिंग, CCTV तैनाती—की रणनीतिक व्यवस्था की जाती है, जिससे पुलिसिंग Reactive से Predictive और Proactive मॉडल की ओर अग्रसर हुई है।
अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट
डेटा-संचालित विश्लेषण और लगभग 11 लाख CCTV तैनाती के परिणामस्वरूप वर्ष 2023 की तुलना में 2025 में चिह्नित हॉटस्पॉट्स पर—
- लूट की घटनाओं में लगभग 55%,
- चोरी के मामलों में 23%,
- महिला संबंधी अपराधों में 10%,
- गौ-तस्करी के मामलों में 27% की कमी दर्ज की गई है।
टीम के योगदान को मिली सराहना
इस पोर्टल के विकास और डेटा आधारित अपराध रोकथाम में अहम भूमिका निभाने वाली श्रीमती तरू माथुर, श्री कृष्ण मुरारी और श्री अर्पित गुप्ता को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस की नवाचार-युक्त स्मार्ट पुलिसिंग, तकनीकी दक्षता और आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

