लखनऊ में मामला लीगल है का भौकाल, रवि किशन और अनंत जोशी ने दी दस्तक

Lucknow News: कानूनी दांव-पेंच, अदालत की अफरा-तफरी और उस बीच गुदगुदाते देसी ह्यूमर से सजी वेब सीरीज मामला लीगल है के सीजन 2 ने ओटीटी की दुनिया में धूम मचा दी है। इसी कामयाबी का जश्न मनाने और फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए अभिनेता रवि किशन और अनंत जोशी शनिवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी खास ‘हाजिर-जवाबी’ और देसी अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

हमारा तालमेल ही पर्दे पर जादू जगाता है: अनंत जोशी

शो में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से पहचान बनाने वाले अनंत जोशी लखनऊ की मेहमाननवाजी से गदगद दिखे। उन्होंने अपनी टीम के साथ बॉन्डिंग पर बात करते हुए कहा, सेट पर हमारा रिश्ता किसी परिवार जैसा है। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार करते हैं। यही सकारात्मक ऊर्जा और जोश स्क्रीन पर भी दिखता है, और शायद इसीलिए दर्शक इस शो को इतना प्यार दे रहे हैं।

लखनऊ में मामला लीगल है का भौकाल, रवि किशन और अनंत जोशी ने दी दस्तक

रवि किशन की अपील, पूरे परिवार के साथ देखें ये शो

भोजपुरी और बॉलीवुड के सुपरस्टार रवि किशन ने शो की सफलता का श्रेय इसकी असलियत को दिया। उन्होंने कहा, यह शो उन सच्ची घटनाओं से प्रेरित है जो हकीकत में हमारे समाज में घटी हैं। यही वजह है कि दुनिया भर के दर्शक इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। इसके किरदार आपको अपने परिवार के सदस्य लगेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे आप बिना किसी झिझक के पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

लखनऊ में मामला लीगल है का भौकाल, रवि किशन और अनंत जोशी ने दी दस्तक

क्या है मामला लीगल है में खास

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की उथल-पुथल को दिखाने वाली यह सीरीज अपने अजीबोगरीब किरदारों और चौंकाने वाले केस के लिए जानी जाती है। सीजन 2 में हंसी का डोज दोगुना कर दिया गया है। देसी अंदाज में बुनी गई ये कहानियां न केवल हंसाती हैं, बल्कि समाज की हकीकत से रूबरू भी कराती हैं।

‘मामला लीगल है सीजन 2’ की स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है और इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की अफरा-तफरी और उसमें छुपे इमोशंस को जिस तरह पेश किया गया है, उसने इस शो को ओटीटी की टॉप लिस्ट में पहुंचा दिया है।

Also Read: रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें? मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई पूरी, 15 अप्रैल को आएगा कोर्ट का फैसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.