देश के सबसे बड़े आर्थिक संकट पर बनी फिल्म, मनोज बाजपेयी के ‘Governor’ टीजर ने मचाई सनसनी

Sandesh Wahak Digital Desk: नेशनल अवॉर्ड विजेता Manoj Bajpayee एक बार फिर दमदार किरदार के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।

उनकी अपकमिंग फिल्म Governor: The Silent Saviour का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है।

फिल्म भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकटों में से एक 1991 की आर्थिक मंदी पर आधारित है, जब देश गंभीर वित्तीय संकट और दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था।

टीजर की शुरुआत एक गंभीर आवाज से होती है— “देश कंगाल होने वाला है…” इसके बाद सड़कों पर प्रदर्शन, आगजनी और सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा दिखाई देता है।

इसी बीच मनोज बाजपेयी की एंट्री होती है, जो फिल्म में RBI गवर्नर जैसे अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका संवाद— “RBI फेल, तो इंडिया फेल… और मैं इंडिया को फेल होने नहीं दूंगा” टीजर का सबसे दमदार मोमेंट बनकर सामने आया है।

Governor: The Silent Saviour

करीब 2 मिनट 2 सेकंड के इस टीजर में देश के अलग-अलग हिस्सों की झलक दिखाई गई है, जहां आर्थिक संकट से जूझते भारत को बचाने की कोशिशें नजर आती हैं।

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स हालात बिगड़ने से पहले ही आने वाले आर्थिक खतरे को भांप लेता है और फिर देश को संकट से बाहर निकालने की जिम्मेदारी संभालता है।

फिल्म को Vipul Amrutlal Shah ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन की कमान Chinmay Mandlekar ने संभाली है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है और भारत की आर्थिक व्यवस्था के सबसे मुश्किल दौर को सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी।

टीजर में मनोज बाजपेयी का लुक और गंभीर अभिनय काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी उतने ही मजबूत साबित होंगे, जितनी दमदार इसकी पहली झलक दिखाई दे रही है।

फिलहाल, टीजर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

Also Read: 100 से ज्यादा फिल्में करने वाले इस दिग्गज एक्टर का निधन, सड़क हादसे में गई जान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.