Meta में फिर बड़ी छंटनी की तैयारी, 16 हजार कर्मचारी राडार पर
Sandesh Wahak Digital Desk: दिग्गज टेक कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क जकरबर्ग की कंपनी आने वाले महीनों में करीब 16,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इस छंटनी का पहला चरण 20 मई से शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें लगभग 8,000 लोगों की नौकरी जाने की संभावना जताई जा रही है।
AI निवेश के लिए रीस्ट्रक्चरिंग का सहारा
यह छंटनी ऐसे समय में हो रही है जब मेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में लीडर बनने की होड़ में है। कंपनी ने इस साल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और चिप डेवलपमेंट के लिए $135 बिलियन के भारी निवेश की योजना बनाई है।
कंपनी अब ज्यादा ऑटोमेटेड फ्यूचर की ओर बढ़ रही है, जहाँ एआई-बेस्ड प्रोसेस पर निर्भरता बढ़ेगी। इंजीनियरों को अब ऑटोनॉमस सिस्टम बनाने और कोड लिखने वाले एआई प्रोजेक्ट्स पर शिफ्ट किया जा रहा है।
ईयर ऑफ एफिशियंसी के बाद दूसरा बड़ा झटका
मेटा के लिए यह कटौती नई नहीं है। इससे पहले 2022 और 2023 में कंपनी ने ईयर ऑफ एफिशियंसी के तहत लगभग 21,000 नौकरियां खत्म की थीं। मेटा के अधिकारी फिलहाल कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी और एआई में हुई प्रगति के आधार पर छंटनी की अंतिम सूची तैयार कर रहे हैं।
पूरी टेक इंडस्ट्री में मचा है कोहराम
नौकरी जाने का यह सिलसिला सिर्फ मेटा तक सीमित नहीं है। टेक जगत की अन्य दिग्गज कंपनियां भी एआई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए छंटनी कर रही हैं।
Amazon: हाल के महीनों में लगभग 30,000 कॉर्पोरेट पदों को खत्म किया।
वैश्विक आंकड़ा: Layoffs.fyi के अनुसार, साल 2026 में अब तक 95 टेक कंपनियों से 73,000 से ज्यादा कर्मचारी निकाले जा चुके हैं।
Also Read: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोधी सांसदों पर भड़के गोपाल राय, कार्रवाई की मांग

