पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के रिहायशी इलाकों पर बरसाए बम, बच्चे समेत 12 नागरिकों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। मंगलवार को आई रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बरखान के रिहायशी इलाकों पर भीषण बमबारी की है। सेना की इस कार्रवाई में महिलाओं और बच्चों सहित 12 बेगुनाह नागरिकों की मौत होने की खबर है। वहीं दूसरी ओर, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने भी दावा किया है कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में 8 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है।

स्थानीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा सेना पर किए गए हमले के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन में मरने वालों में एक 70 साल के बुजुर्ग से लेकर मात्र 2 साल का मासूम बच्चा शामिल है। सूत्रों का दावा है कि सेना ने एक गाड़ी के भीतर रखे कई शवों को आग के हवाले कर दिया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। बलूच अमेरिकन कांग्रेस के अध्यक्ष तारा चंद ने इस हरकत की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है।

बीएलए का पलटवार, 8 सैनिक ढेर

बलूच विद्रोहियों ने भी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीएलए के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच के अनुसार, अवारन के अहोरी इलाके में सेना की 8 गाड़ियों के काफिले पर रॉकेट लॉन्चर और ऑटोमैटिक हथियारों से घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में सेना की 3 गाड़ियां पूरी तरह तबाह हो गईं और 5 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। क्वेटा, चगाई और बरखान में पुलिस चौकियों के साथ-साथ संचार टावरों और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया है।

Also Read: नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन शुरू, 300 लोग गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.