इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहें, रील बनाकर करें पोस्ट, कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने मंत्रियों को दी सलाह

PM Modi Instagram: देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से सोशल मीडिया को लेकर अहम सवाल पूछा। सूत्रों के हवाले से आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पूछा कि कितने मंत्री इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं, इसलिए सभी मंत्रियों को इस प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से सक्रिय रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर रील्स भी पोस्ट करनी चाहिए, ताकि लोगों से सीधा संवाद बना रहे।

छात्र आंदोलन में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका

रिपोर्ट के अनुसार, हाल के छात्र आंदोलनों में सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम की बड़ी भूमिका रही है। प्रदर्शन में शामिल छात्र लगातार रील्स और वीडियो साझा कर रहे हैं, जिससे अन्य छात्र भी आंदोलन से जुड़ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को डिजिटल माध्यम पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की सलाह दी।

पेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी

इसी बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाले संशोधन विधेयक के मसौदे को भी मंजूरी दी। सूत्रों के मुताबिक, इसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट, कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश में कहा था कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया था कि सरकार संसद के मौजूदा मानसून सत्र में पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है।

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जारी है। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आवश्यक कदम उठाएगी।

Also Read : NEET-CBSE विवाद पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, 25 जुलाई को यूपीभर में कैंडिल मार्च 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.