Pilibhit: 8 साल की बेटी के साथ हुई दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन, बुलडोजर से गिराया आरोपी का घर
Pilibhit Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस-प्रशासन ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया। महज ढाई घंटे की कार्रवाई में आरोपी मोहम्मद उमर का मकान जमींदोज कर दिया गया।
बुधवार दोपहर एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ आरोपी के घर पहुंची। नापतोल के बाद शाम 4 बजे बुलडोजर ने काम शुरू किया और ढाई घंटे बाद आरोपी का घर पूरी तरह ढहा दिया गया।
एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में जो प्रॉपर्टी आरोपी के नाम दर्ज थी, नियमानुसार उस पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही, लेकिन पुलिस ने किसी को पास नहीं जाने दिया।
क्या है पूरा मामला?
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार को पिता के साथ बाजार गई आठ वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। मंगलवार को पड़ोस के गांव में बच्ची मिली। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि गांव उगनपुर निवासी मोहम्मद उमर ने उसे कुछ खाने का सामान दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गन्ना राज्यमंत्री ने कही थी सख्त कार्रवाई की बात
इस मामले में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा था कि आरोपी के घर कड़ी कार्रवाई करेंगे, ताकि पुश्तें याद रखें। उन्होंने कहा कि मेरी विधान सभा क्षेत्र में एक शख्स ने आठ साल की बेटी से दुष्कर्म किया है। ऐसे लोगों को ऐसा सबक सिखाएंगे कि पाकिस्तान में नजर आएंगे।
Also Read: Gorakhpur: हुक्का बार की आड़ में चलता था सेक्स रैकेट, आरोपियों की संपत्तियों पर पुलिस का शिकंजा

